Road Accident : बेकाबू होकर बोलेरो और स्कॉर्पियो खाई में पलटीं, 4 की मौत, कई घायल
Banda News. बांदा जिले में बारात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में पलट गईं. हादसे में चार की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, बारात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेंदा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई. दोनों वाहनों में सवार चार बारातियों की मौत हो गई. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बरात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी. वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है. घटना तिंदवारी थाना इलाके में सुबह चार बजे हुई.
ये भी पढ़े
-
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी
25-Oct-2026 1:54:10 pm -
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12-Oct-2026 8:23:42 am -
तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर बयान, बोलीं- ‘मेरे लिए उनका निधन ईवल डेड जैसा’
10-Oct-2026 8:41:58 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
07-Oct-2026 5:08:57 pm





















