BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राहुल गांधी से मिले सचिन पायलट: सचिन की घर वापसी का रास्ता साफ, गहलोत सरकार का खतरा टला

राहुल गांधी से मिले सचिन पायलट: सचिन की घर वापसी का रास्ता साफ, गहलोत सरकार का खतरा टला
Share

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत का झंडा उठाए सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की. नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के सरकारी आवास पर हुई मुलाकात लगभग दो घन्टे चली, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. राहुल गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट खत्म होने की कगार पर है और पायलट की सम्मानजनक घर वापसी का रास्ता लगभग तैयार हो चुका है.


सूत्रों के मुताबिक शुरू से ही प्रियंका गांधी सचिन पायलट के संपर्क में थीं. पायलट पर कार्रवाई और मामला अदालत में जाने के बाद बातचीत टूट गई थी लेकिन पिछले दिनों सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी से फिर बात की और जाहिर किया कि वह राहुल गांधी से मिलना चाहते थे. सोमवार को पायलट को राहुल से मिलने का समय मिला. सूत्रों के मुताबिक राहुल से मुलाकात में पायलट ने कहा कि उनका मतभेद गहलोत से है, कांग्रेस से नहीं. पायलट ने कहा कि उन्होंने कोई भी पार्टी विरोधी बयान नहीं दिया. पायलट की पूरी बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने उनसे कहा कि राजस्थान सरकार को कोई खतरा नहीं होना चाहिए जिस पर पायलट ने हामी भरी.


बातचीत सकारात्मक रूप से खत्म होने के बाद राहुल और प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से भी बात की. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गहलोत और सचिन पायलट के मामले को लेकर सुलह और बीच का रास्ता निकालने के लिए एक कमिटी बनाई जा सकती है. इस बीच संभावना यह भी है कि पायलट को कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका भी दी जा सकती है.


वहीं दूसरी तरफ इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पायलट खेमे के आधा दर्जन से ज्यादा विधायक कांग्रेस पार्टी में वापसी करना चाहते थे. कुछ विधायकों ने पिछले दिनों व्यक्तिगत तौर पर अशोक गहलोत से मुलाकात की और समर्थन देने की बात कही. कांग्रेस नेता के मुताबिक पायलट को एहसास हो गया कि उनके खेमे में फूट पड़ चुकी है और ऐसे में समय रहते हथियार डालने में भलाई है.


दरअसल गहलोत सरकार में अपनी तथाकथित उपेक्षा से आहत पायलट महीने भर से अपने खेमे के डेढ़ दर्जन विधायकों के साथ राजस्थान से बाहर डेरा डाले हुए हैं. विधायक दल की दो-दो बैठकों का बहिष्कार कर उन्होंने बगावत तो साफ तौर पर कर दी थी लेकिन कभी भी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया था और गांधी परिवार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश में लगे रहे.


इस दौरान उनके खेमे के डेढ़ दर्जन विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने से जुड़ा कारण बताओ नोटिस का मामला हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक चला. पायलट कैंप के वकीलों की बीजेपी से नजदीकियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने खुल कर तंज भी कसा लेकिन पायलट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. राहुल गांधी भी पायलट जैसे युवा नेता को खोना नहीं चाहते थे. जाहिर है जैसे ही पायलट के तेवर ढीले पड़े राहुल गांधी ने उन्हें मिलने का समय दे दिया और राजस्थान कांग्रेस और गहलोत सरकार दोनो को संकट से निकालने रास्ता तैयार कर दिया.


राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं और बहुमत के लिए 101 विधायकों का समर्थन जरूरी है. कांग्रेस के पास कुल अपने 107 विधायक हैं तो वहीं 15 निर्दलीय जिससे ये आंकड़ा 122 को हो जाता है. वहीं बीजेपी के पास 73 और 3 सहयोगी जिससे कुल 76 विधायक होते हैं. यानी कांग्रेस के पास अभी बहुमत है, बीजेपी के पास नहीं है
 


Share

Leave a Reply