BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सैक्स रैकेट का पर्दाफाश: स्पा सैंटर की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट का धंदा, विदेशी लड़कियों के साथ 9 युवक गिरफ्तार

 सैक्स रैकेट का पर्दाफाश: स्पा सैंटर की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट का धंदा, विदेशी लड़कियों के साथ 9 युवक गिरफ्तार
Share

अमृतसर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 विदेशी लड़कियों व दिल्ली की एक युवती के साथ 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ को लड़कियों के साथ कमरों में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा गया। जिस्मफरोशी के हाई-प्रोफाइल अड्डे के पीछे दिल्ली वाली आंटी का हाथ है, जो विदेशी लड़कियों को अमृतसर धंधे के लिए भेजती है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन की पुलिस को सूचना मिली थी कि माल रोड पर चल रहे स्पा सैंटर की आड़ में विदेशी लड़कियों को बुलाकर वहां सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। फिलहाल थाना सिविल लाइन की पुलिस ने लड़कों में स्पा सैंटर के मैनेजर विजय सहित कुनाल, मजीद, हरिंद्रपाल सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरचरण सिंह, गुरजीत सिंह, सविंद्र सिंह व राज करण सूद को गिरफ्तार किया है, जबकि स्पा सैंटर से पकड़ी गई तीनों युवतियों के आज अदालत में बयान कलमबद करवाए गए।

कमरे में रंगरलियां मना रहे जोड़ा गिरफ्तार-
इस पर ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह व इंस्पैक्टर शिवदर्शन सिंह की अध्यक्षता में भारी पुलिस बल स्पा सैंटर पहुंचा, जहां रिसैप्शन से मैनेजर विजय व उसके साथ खड़े कुनाल व मजीद को गिरफ्तार किया, जबकि स्पा सैंटर में बनाए गए कमरों की तलाशी लेने पर रंगरलियां मना रहे अन्य युवकों को विदेशी लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें कुछ लड़के ऐसे भी थे जो रिसैप्शन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट 1956 के अधीन केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत के निर्देशों पर 16 दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा गया है। 

Share

Leave a Reply