BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विभिन्न गुणों से भरपूर होता है चन्दन का लेप, जाने इसे लगाने के क्या होते हैं फायदे

विभिन्न गुणों से भरपूर होता है चन्दन का लेप, जाने इसे लगाने के क्या होते हैं फायदे
Share

भारत में कुछ परम्पराएं सदियों से चली आ रही हैं. माथे पर चंदन का टीका लगाना भी इसी फेहरिस्त में शुमार है. पूजा-पाठ में भी चंदन का विशेष महत्व है. इसके अलावा कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है. मार्केट में चंदन के फेस पैक से लेकर परफ्यूम, रूम फ्रैशनर जैसे अनगिनत प्रोडक्ट मौजूद हैं.बदलते ट्रेंड के बीच भी लाखों ऐसे लोग हैं, जो माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं. आज हम आपको बताते हैं चंदन के ऐसे गुणों के बारे में, जिसे जानकर आप भी चंदन का लेप इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे.

दरअसल हिंदू धार्मिक रिवाज का हिस्सा होने के साथ-साथ चंदन का खास वैज्ञानिक महत्व भी है. यही कारण है कि कई लोग माथे, गले और सर की चोटी पर चंदन का टीका लगाते हैं. यह परंपरा दक्षिण भारत के ज़्यादातर हिस्सों में में आज भी घर-घर निभाई जाती है. वहां महिला, पुरुष और बच्चे तक चंदन का तिलक लगाते हैं. जानिए चंदन के अनोखे फायदों के बारे में.

बुखार से राहत दिलाने में कारगर है चंदन
बुखार में शरीर का तापमान कम करने के लिए अक्सर ठंडे पानी की पट्टी सर पर रखी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुखार से निपटने में भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, चंदन की तासीर ठंडी होती है. बुखार में माथे पर चंदन का लेप लगाने से यह प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. चंदन के लेप से शरीर का तापमान सामान्य होने लगता है.

ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है चंदन
मौजूदा समय में लोग फिर से नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में चंदन का इस्तेमाल किया जाने लगा है. हालांकि इन प्रोडक्ट्स में केमिकल भी होते हैं. ऐसे में त्वचा पर निखार लाने के लिए चंदन पाउडर का फेस पैक भी लगा सकते हैं. इससे न सिर्फ स्किन में ग्लो आता है बल्कि कलर कॉम्प्लेक्शन भी अच्छा होता है.

सिर दर्द में असरदार है चंदन
सिर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए चंदन का उपयोग कर सकते हैं. कई बार गर्मी की वजह से सिर के नसों में खिंचाव होता है, जो सिर दर्द की वजह बनती है. ऐसे में सिर पर चंदन का लेप लगाने से मस्तिष्क ठंडा रहता है और दर्द से भी राहत मिलती है.

 


Share

Leave a Reply