लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

संजय दत्त का नया KGF लुक सोशल मीडिया मे हुआ वाइरल, यहाँ देखिये

संजय दत्त का नया KGF लुक सोशल मीडिया मे हुआ वाइरल, यहाँ देखिये
Share

नई दिल्ली. संजय दत्त बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा है जो विवादों से घिरे रहने के बावजूद फैंस के दिलों पर राज किया है, 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर जन्मे संजय दत्त आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. संजय दत्त इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जिसमें से एक है केजीएफ 2 (KGF 2). फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है और फिल्म का अपना लुक भी शेयर किया है।

केजीएफ को लेकर संजय दत्त ने फैंस से कही खास बात
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते हुए ट्वीट किया है कि 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद #KGFChapter2 पर काम करना अद्भुत रहा है. मुझे पता है कि आप सभी लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह इंतजार के लायक होगा.' केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील इस फिल्म को सिनेमाघरों में 16 जुलाई को रिलीज करने के तैयार थे, लेकिन देशव्यापी महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था. ऐसे में उम्मीद मानी जा रही है कि फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

कौन-कौन होगा इस फिल्म में
बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) अधीरा के लुक में नजर आएंगे. संजय दत्त के इस डेडली अवतार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है. केजीएफ 2 में संजय दत्त के अलावा रॉकिंग सुपरस्टार यश, रवीना टंडन जैसे मंझे हुए कलाकारों को देखा जाएगा. विजय किरागंदुर द्वारा निर्मित केजीएफ 2 को एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश करेगा. इस फिल्म को हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा.

 

 


Share

Leave a Reply