लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सावंत 28 को लेंगे गोवा के सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह भी होंगे शामिल

सावंत 28 को लेंगे गोवा के सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह भी होंगे शामिल
Share

पणजी : प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री पद के तौर पर 28 मार्च को शपथ लेंगे। सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेतृत्व ने प्रमोद सावंत के नाम पर भरोसा जताया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से प्रमोद सावंत को अपना नेता चुना है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जीरो करप्शन के लिए काम करेंगे। हम जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे।

पीएम मोदी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेन्द्र मोदी सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते है। प्रमोद सावंत ने बताया था कि उन्होंने पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, गोवा में 11 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले सोमवार को सावंत ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने सबसे ज्यादा 20 सीटें जीती हैं। हालांकि, बहुमत के आंकड़े से भाजपा सिर्फ एक सीट दूर है। हालांकि, भाजपा एमजीपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सिर्फ 11 सीटें ही जीती हैं।
 


Share

Leave a Reply