लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

साय का कटाक्ष : मंदिर निर्माण विरोधी अब मंदिर निर्माण के शुभारंभ की तारीख़ 05 अगस्त 2020 अच्छी तरह नोट कर लें

साय का कटाक्ष : मंदिर निर्माण विरोधी अब मंदिर निर्माण के शुभारंभ की तारीख़ 05 अगस्त 2020 अच्छी तरह नोट कर लें
Share

रायपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने पूर्व उपप्रधानमंत्री व तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष श्री आडवाणी को श्री राम मंदिर निर्माण के आंदोलन को निर्णायक राजनीतिक नेतृत्व देकर सोमनाथ से अयोध्या तक की राम रथयात्रा के माध्यम से भारतीय राजनीति को हिन्दुत्व-केंद्रित करने के क्रांतिकारी सूत्रधार के रूप में विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति को तुष्टिकरण की व्याधि से मुक्त कर इस रथयात्रा-आंदोलन के माध्यम से देश में हिन्दुत्व-निष्ठ जिस वैचारिक अवधारणा को प्रतिष्ठित करने का काम किया, उनका वह लक्ष्य उनके समक्ष ही दशकों की संघर्ष-यात्रा के बाद कल 05 अगस्त को साकार होने जा रहा है। श्री साय ने कहा कि समूचा देश और हिन्दू समाज आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-परिवार, संत-महंत-धर्माचार्यों, भाजपा व हिन्दूवादी संगठनों के संघर्षों को सम्मान देने और भव्य मंदिर निर्माण के संजोए गए लक्ष्य को साकार करने और राजनीतिक सूझबूझ व दृढ़ इच्छा शक्ति प्रदर्शित कर मंदिर निर्माण के मार्ग की सारी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को साधुवाद दे रहा है।

श्री साय ने कटाक्ष किया कि मंदिर निर्माण के विरोधी अब मंदिर निर्माण के शुभारंभ की तारीख़ 05 अगस्त, 2020 अच्छी तरह नोट कर लें क्योंकि वे बार-बार इस तारीख़ की घोषणा के लिए काफ़ी उतावले हो रहे थे।  


Share

Leave a Reply