छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आज से इन राज्यों में नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल, पढ़े पूरी खबर

 आज से इन राज्यों में नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल, पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगाये गये लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके सी दी गयी छूट के बाद विभिन्न राज्यों में स्कूलों को आज, 2 नवंबर से फिर से खोला जा रहा है।
 
 
हालांकि, कई राज्यों में स्कूलों को केंद्र सरकार के 16 अक्टूबर के बाद से खोले जाने के निर्देशों के बाद खोले जा चुका है। जिन राज्यों में स्कूलों को आज से खोला जा रहा है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम और उत्तराखण्ड शामिल हैं। इन राज्यों के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों में स्थित केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय भी आज से खुल रहे हैं।
 
 
इन सभी राज्यों और केंद्रीय विद्यालयों में स्कूलों सीनियर क्लासेस, 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए ही खोला जा रहा है। स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स के साथ-साथ राज्यों द्वारा भी एसओपी जारी किये गये हैं। इन सभी नियमों का पालन स्टूडेंट्स के साथ-साथ सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ और स्कूलों द्वारा किया जाना अनिवार्य है।

 आंध्र प्रदेश-
राज्य में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने को लेकर सभी जरूरी सावधानियों और निर्देशों को जारी किया गया है। स्कूलों में कक्षाओं को `अल्टरनेट डेज` पर चलाया जाएगा और क्लास दोपहर तक ही चलेगी। हर क्लास में अधिकतम 16 स्टूडेंट्स हो सकते हैं। सभी सोशल डिस्टैंसिंग नॉर्म्स का पालन करना होगा और मास्क या फेस कवर लगाये रखना होगा। सभी को अपने हाथ समय-समय पर धोते रहना होगा।

हिमाचल प्रदेश-
राज्य में भी 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स को अपने पैरेट्स की लिखित सहमति साथ ले जानी होगी और स्कूलों में अटेंडेंस जरूरी नहीं होगी। स्कूलों केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

असम-
लगभग सात माह तक बंद रहने के बाद असम में भी स्कूलों को आज से खोला जा रहा है। हालांकि, दूसरे राज्यों से अलग यहां 6वीं से लेकर सीनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए क्लासेस शुरू की जानी हैं। कक्षाएं सुबह ही शुरू होंगी और दो क्लासेस के समय में अंतराल रखना होगा। स्कूल में टॉयलेट साफ और सैनिटाइज करते रहना होगा। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्टूडेंट्स को उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयरन और फोलिक एसिड की टैबलेट्स दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उत्तराखण्ड-
राज्य के भी स्कूल आज से खुलेंगे। पैरेंट्स की लिखित सहमित यहां भी जरूरी होगी। राज्य के 3791 सीनियर सेकेंड्री स्कूलों को खोला जाएगा। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को एसओपी जारी किये जा चुके हैं। सभी स्कूलों में बेसिक हाइजीन और स्वास्थ्य जरूरतो का इंतजाम सुनिश्चित करना होगा।

वहीं, जिन राज्यों में स्कूलों को पहले ही खोला जा चुका है, उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब और कई अन्य राज्य शामिल हैं। दूसरी तरफ, तमिल नाडु, ओडिशा और राजस्थान राज्यों में स्कूलों को 16 नवंबर से या उसके बाद खोला जाएगा। जबकि दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोल जाने को लेकर निश्चित तिथि की घोषणा राज्य सरकार द्वारा अभी तक नहीं की गयी है।
 

Share

Leave a Reply