BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिश्ता तार-तार: चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने की ऐसी गंदी हरकत, पकड़ा गया तो चाचा की कर दी हत्या

 रिश्ता तार-तार: चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने की ऐसी गंदी हरकत, पकड़ा गया तो चाचा की कर दी हत्या
Share

रिश्ते की चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने रिश्तों को तार-तार कर दिया. भतीजे ने जब चाची के साथ छेड़खानी शुरू की तो इस पर चाचा ने विरोध किया. बाद में आरोपी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना मंगलवार की रात दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव की है. पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर यादव का 42 वर्षीय पुत्र अनुज यादव उर्फ कैलू है. वह खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. इस मामले में मृतक के चचेरे भाई युगल यादव के पुत्र प्रमोद यादव समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

दोस्तों के साथ ऐसे दिया वारादात को अंजाम
पीडि़त पत्नी बबिता देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर में अकेली थी. पति किसी काम से बाहर गये थे. उसी समय भतीजे प्रमोद ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की. शाम में पति लौटकर घर आये तो उन्हें इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही अनुज शिकायत करने प्रमोद के घर पहुंचा. इसके बाद प्रमोद ने देर शाम अनुज के घर के बाहर फायरिंग की.

महिला का पति अनुज घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी. अनुज की मौके पर ही मौत हो गयी. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं. सूचना पाकर घटनास्थनल पर पहुंची पुलिस ने एक बाइक बरामद की है.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Share

Leave a Reply