लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सेल्फी पर प्रतिबंध: इस जिले में सेल्फी लेने पर लगाया गया प्रतिबंध, जानें प्रशासन ने क्यों उठाया ये कदम

 सेल्फी पर प्रतिबंध: इस जिले में सेल्फी लेने पर लगाया गया प्रतिबंध, जानें प्रशासन ने क्यों उठाया ये कदम
Share

अगली बार जब आप गुजरात के एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा या डांग जिले के किसी भी पर्यटन स्थल पर जाएं तो सावधान रहें कि सेल्फी न लें. अगर सेल्फ लेते हुए पकड़े गए तो आप एक कानून तोड़ते हुए पकड़े जाएंगे. इसलिए लिए आपके ऊपर पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है. डांग राज्य का पहला जिला है जहां किसी भी स्थान पर खासकर पर्यटन स्थलों पर सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

23 जून को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट टीके दामोर द्वारा सेल्फी पर रोक लगाने को लेकर एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी की गई थी. इस अधिसचूना में दुर्घटना से बचाव के लिए मानसून के दौरान स्थानीय निवासियों को नदियों में कपड़े धोने, नहाने और अन्य काम करने पर भी रोक लगाई गई है. साल 2019 में स्थानीय प्रशासन ने वाघई-सपुतारा हाईवे औऱ झरनों पर सेल्फी लेने पर रोक लगा दी थी.

डांग में पर्यटकों की भारी भीड़
दामोर ने कहा कि मानसून की शुरुआत के साथ डांग में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है. प्रकृति का आनंद लेने हुए कई लोग गैर-जिम्मेदाराना तरीके से सेल्फी लेते हैं. ऐसे में दुर्घटनाएं हो जाती है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिसचूना जारी की गई है

स्थानीय नागरिकों पर भी प्रतिबंध
प्रशासन ने देखा कि सेल्फी लेना केवल पर्यटक स्थलों तक सीमित नहीं है. बल्कि सड़कों, चट्टानों, झरनों और नदियों पर भी लोग सेल्फी लेते हैं. दामोर ने कहा कि इस तरह के जोखिम भरे व्यवहार को देखते हुए पूरे जिले में ये आदेश लागू किया गया है. कोरोना प्रतिबंध हटाए जाने के बाद डांग में भारी मात्रा में पर्यटक आ रहे हैं

Share

Leave a Reply