CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सनसनीखेज मामला: लिव इन में रह रही गर्भवती युवती को प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाया

 सनसनीखेज मामला: लिव इन में रह रही गर्भवती युवती को प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाया
Share

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में रह रहे युवक ने उस पर पेट्रोल (Petrol) डालकर आग लग दी, जिसमें युवती गम्भीर रूप से झुलस गई. परिजन युवती को लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंचे. वहीं सोनीपत पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर युवती के बयान पर युवक और उसकी मां के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.

बता दें कि सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रगति और राहुल काफी लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. प्रगति कई महीने की गर्भवती है. लेकिन देर रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद राहुल ने प्रगति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें प्रगति गम्भीर रूप से जल गई. प्रगति को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज़ चल रहा है.

Share

Leave a Reply