BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 238.55 अंक मजबूत, निफ्टी 10,900 अंक के पार

 सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 238.55 अंक मजबूत, निफ्टी 10,900 अंक के पार
Share

मुंबई। विदेशी कोषों के प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 238.55 अंक की बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 238.55 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,178.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबर में 70.95 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,962.55 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। आईटीसी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, बजाज ऑटो तथा एनटीपीसी के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 667.29 अंक या 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 36,930.60 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 181.85 अंक या 1.64 प्रतिशत के नुकसान से 10,891.60 अंक रहा था।

Share

Leave a Reply