छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक उछलकर शुरुआत, निफ्टी भी मजबूत

सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक उछलकर शुरुआत, निफ्टी भी मजबूत
Share

मुंबई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स शुक्रवार को 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ खुला। वहीं निफ्टी भी 10,100 अंक के स्तर को पार गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक मुख्य तौर पर लाभ में रहे। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 207.64 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 34,415.69 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंच का निफ्टी 59.45 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 10,151.10 अंक पर रहा। बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत तक चढ़ गया। वहीं उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाने के बाद शुद्ध ऋण मुक्त होने की घोषणा करने के चलते कंपनी का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। यह 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर जाकर 1,684 रुपये प्रति शेयर रहा। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 34,208.05 अंक पर और निफ्टी 10,091.65 अंक पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और विदेशी पूंजी के निवेश से बाजार को बल मिला है। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 366.57 करोड़ रुपये की लिवाली की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.84 प्रतिशत बढ़कर 41.86 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Share

Leave a Reply