BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रामनगर में सेक्स रैकेट का खुलासा, चार युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

रामनगर में सेक्स रैकेट का खुलासा, चार युवतियों समेत नौ गिरफ्तार
Share

उत्तराखंड में नैनीताल के रामनगर में पुलिस ने बुधवार देर रात को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चार युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। रामनगर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल ने बताया कि चोरपानी क्षेत्र में लंबे समय से सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी। क्षेत्र के लोगों की ओर से पुलिस में इस मामले की मौखिक शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो शिकायत सही निकली। आरोपियों को पकड़ने के लिये एसओजी और पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पहले ग्राहक बनकर रैकेट चलाने वाले सरगना रोहित और शंकर से बात की और पांच हजार रुपये में मामला तय हो गया। इसी दौरान देर रात पुलिस की दूसरी टीम ने मौके पर छापा मारकर कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लोगों में रोहित और शंकर के अलावा हर्षित, मुनीष तथा इरशाद शामिल हैं। इनके अलावा इस धंधे में शामिल चार युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी काशीपुर और चोरपानी क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्राहक से 2500 रुपये वसूलते थे और उस राशि को बराबर बांट लेते थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

 


Share

Leave a Reply