लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

शाहरुख का पठान लुक वायरल, फैंस हुए दीवाने

शाहरुख का पठान लुक वायरल, फैंस हुए दीवाने
Share

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। एक्टर ने अपने चाहने वालों के लिए एक नया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उनका स्वैग और अंदाज आपके होश उड़ा देगा। शाहरुख का यह किलर लुक जबरदस्त लग रहा है। इसपर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन कर रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए एड का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्हें पठान से रग्ड लुक में देखा जा सकता है।

कोट-सूट में वह गुंडों की धुलाई करते हुए दिख रहे है। एड में शाहरुख एक्शन मोड में दिख रहे हैं। शाहरुख खान वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखते हैं, नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं कहते, कहते हैं तूफान। सॉफ्ट ड्रिंक नहीं, तूफान। इसपर फैंस एक्टर की तारीफ करते थक नहीं रहे। एक मीडिया यूजर ने लिखा, पठान वाइव्स। एक अन्य यूजर ने लिखा, सर अब पठान भी अनाउंस कर दीजिए प्लीज खान साहब। एक और ने लिखा, पठान में इस लुक की कल्पना करें। एक ने लिखा, तूफान आ गया। कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने एक इजिप्टियन फैन के लिए खास तोहफा भेजा था।

दरअसल, इस इजिप्टियन फैन ने एक भारतीय प्रो अश्विनी देशपांडे की मदद की थी, क्योंकि वह शाहरुख के देश से थी। जिसके बाद किंग खान ने उसके लिए एक ऑटोग्राफ की गई तस्वीर और एक खुद से लिखा हुआ नोट भेजा था। शाहरुख खान की पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। आखिरी बार एक्टर फिल्म 'जीरोÓ में नजर आए थे और इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी। फिल्म 2018 में आई थी।

 


Share

Leave a Reply