नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शाहरुख के बेटे आर्यन खान का 'इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क' के लोगों से संपर्क- जानें ड्रग्स केस में एनसीबी ने कोर्ट से क्या-क्या कहा

शाहरुख के बेटे आर्यन खान का 'इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क' के लोगों से संपर्क- जानें ड्रग्स केस में एनसीबी ने कोर्ट से क्या-क्या कहा
Share

मुंबई. मुंबई ड्रग्स मामले में आज बुधवार को विशेष अदालत में आर्यन खान समेत सात आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है. बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोर्ट को बताया है कि आर्यन इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क में शामिल लोगों के संपर्क में थे. साथ ही ही एनसीबी ने यह भी कहा है कि वो अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट से ड्रग्स हासिल करते थे. मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से क्षेत्राधिकार का हवाला देकर खारिज किए जाने के बाद याचिका को विशेष अदालत में लाया गया था. साथ ही कहा जा रहा था कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मामले से जुड़े कुछ सबूत हासिल किए हैं. इधर, आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे लगातार एनसीबी हिरासत का विरोध कर रहे हैं.


2 अक्टूबर को कोर्डेलिया शिप पर हुई कार्रवाई के बाद एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. आर्यन के अलावा गिरफ्तार हुए आरोपियों में अरबाज सेठ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, विक्रांत चोकर, इश्मीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जायसवाल का नाम भी शामिल है.

एनसीबी ने कोर्ट को बताया
आर्यन खान अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट से ड्रग्स हासिल करते थे. मर्चेंट को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है
आर्यन खान ड्रग्स खरीदने के लिए ‘इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क’ में शामिल लोगों के संपर्क में हैं.


वो सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं, गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. एनसीबी ने बताया कि खान समाज में प्रभावशाली हैं.


क्रूज रेड की सीसीटीवी फुटेज को लेकर एनसीबी ने कहा कि ऐसी मांग जांच पर प्रतिकूल असर डालेगी.


एनसीबी ने कहा कि झूठे फंसाए जाने के आरोप गलत और गुमराह करने वाले हैं


सीसीटीवी फुटेज की प्रासंगिकता को ट्रायल के समय देखा जाएगा.


इससे पहले आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे लगातार यह कह चुके हैं कि उन्हें ‘झूठा फंसाया गया’ था और चूंकि उनके पास से कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, तो एनसीबी के पास उन्हें हिरासत में रखने का कोई अधिकार नहीं है. अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की तरफ से अदालत पहुंचे वरिष्ठ वकील तारेक सैयद ने कहा था कि जब आरोपी पूरा जहाज ही खरीद सकते हैं, तो वो वहां पर 5 ग्राम चरस बेचने क्यों जाएंगे.


NCB अधिकारी ने लगाए थे आरोप
एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने आरोप लगाए हैं कि कुछ लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. उन्हें बताया जा रहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख से मिलकर इस बात की शिकायत की है. इधर, सरकार ने वानखेड़े को ट्रेक करने की बात से इनकार कर दिया है. वानखेड़े ने 3 अक्टूबर को क्रूज शिप पर हुई छापामार कार्रवाई की अगुआई की थी.


Share

Leave a Reply