रिश्ते हुए शर्मशार : पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म....
मध्यप्रदेश : मुरैना जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ बाप और बेटी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। वही एक सौतेले बाप ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी पिता उनसे कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। बहरहाल, नाबालिग बेटी ने अपनी मां के साथ में थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराई है। आरोपी पिता अभी फरार है
जानकारी के अनुसार शहर के सदर बाजार में बर्तन दुकान का 46 वर्षीय संचालक एक अपार्टमेंट में 28 साल की तीसरी पत्नी व 11 साल की सौतेली बेटी के साथ रहता है। अपनी मां और नानी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पहुंची बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिता बार-बार ज्यादती करता है। रविवार की 5 से 6 बजे के बीच भी दुष्कर्म का प्रयास किया।
इतना ही नहीं उनकी मां ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगा। बहरहाल, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है।







.jpeg)












