लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

शिखर धवन ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए दिया 20 लाख रुपए का दान

शिखर धवन ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए दिया 20 लाख रुपए का दान
Share

नई दिल्ली। अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की घातक दूसरी लहर से परेशानी का सामना कर रहे भारतीय अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर्स खरीदने के लिए एक एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) को 20 लाख रुपए का दान दिया है।
इससे पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी ‘ऑक्सीजन इंडिया’ नाम की इस एनजीओ को एक करोड़ रुपए का दान दिया था। ‘ऑक्सीजन इंडिया’ का संचालन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनजीओ) के 250 कारोबारियों द्वारा संचालित किया जाता है।
धवन ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद विभिन्न मैचों में प्राप्त अपनी पुरस्कार राशि को भी दान करने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हम अभी अभूतपूर्व समय में हैं और यह समय की जरूरत है कि हम एक-दूसरे की मदद करने के लिए हरसंभव कोशिश करें।


उन्होंने लिखा, मैं 20 लाख रुपए के अलावा 2021 आईपीएल के दौरान व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए मैच के बाद मिलने वाली पुरस्कार राशि को मिशन ऑक्सीजन के लिए दान करुंगा जिससे ऑक्सीजन के लिए जरूरी रकम को जमा किया जा सके।
उन्होंने इसके साथ ही सभी फ्रंटलाइन (चिकित्सा और अन्य जरूरी कार्यों से जुड़े हुए) कर्मियों को धन्यवाद दिया जो अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के बीच एक वर्ष से अधिक समय से अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम हमेशा आपके ऋणी रहेंगे। मैं सभी से स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह करता हूं। मास्क का इस्तेमाल करें और स्वच्छता तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें।
 


Share

Leave a Reply