BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

आम आदमी को झटका : पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी

 आम आदमी को झटका : पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी
Share

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 91.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल की कीमत 33 पैसे बढ़कर पहली बार 82 रुपये के पार पहुंच गई। एक लीटर डीजल का मूल्य आज 82.06 रुपये रहा।

राजधानी रायपुर में भी पेट्रोल में 41 पैसे तथा डीजल में52 पैसों की वृद्धि हुई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 90.08 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 88.99 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.13 रुपये और डीजल 1.33 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 25-25 पैसे तथा चेन्नई में 23 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 97.86 रुपये, चेन्नई में 93.38 रुपये और कोलकाता में 91.66 रुपये का हो गया।
 
डीजल की कीमत मुंबई में 33 पैसे बढ़कर 89.17 रुपये, चेन्नई में 31 पैसे बढ़कर 86.96 रुपये और कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर 84.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 91.53—————— 82.06
मुंबई-————— 97.86—————— 89.17
चेन्नई—————-93.38-—————- 86.96
कोलकाता———— 91.66—————- 84.90

Share

Leave a Reply