BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डायबिटीज के मरीज को कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानिए फायदे और नुकसान

डायबिटीज के मरीज को कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानिए फायदे और नुकसान
Share

डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना पड़ता है. यही वजह है कि डायबिटीज के रोगियों को खाने-पीने को लेकर कई बार सोचना पड़ता है. बिना सोचे-समझे ऐसे लोग कुछ भी नहीं खा सकते हैं. कई लोग चाय या कॉफी के इतने शौकीन होते हैं कि उनके दिन की शुरुआत ही इन चीजों के साथ होती है. ऐसे में कई लोग ये जानना चाहते हैं कि डायबिटीज में कॉफी पी सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं.


कॉफी के कुछ फायदे- एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज में कई के शरीर पर कॉफी पॉजिटिव और कुछ लोगों की सेहत पर नेगेटिव असर डालती है. कई रिसर्च में पता चला है कि कॉफी पीने से डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है. कॉफी में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. जिससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है. हालांकि आपको सीमित मात्रा में ही कॉफी का सेवन करना चाहिए. अगर आप नेचुरल तरीके से शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको मॉडरेट लेवल में ही कॉफी पीनी चाहिए. कई रिसर्च में ये भी कहा गया है कि कैफीन से इंसुलिन सेंसिटिविटी अच्छी होती है.

 

कॉफी पीने से क्या नुकसान हो सकता है


1 हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉफी में मौजूद कैफीन इंसुलिन के प्रोडक्शन को कम कर देती है.

 

2 इससे 2 डायबिटीज टाइप 1 और 2 का जोखिम बढ़ जाता है.


3 जिन लोगों का ब्लड शुगर अनियंत्रित रहता है उन्हें कॉफी पीने से बचना चाहिए.


4 ज्यादा कॉफी पीने से डायबिटीज के मरीजों को हाई बीपी की समस्या हो सकती है.


5 खाली पेट कॉफी पीने से 5 ब्लड शुगर के स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.


6 खाली पेट कॉफी पीने से हार्ट प्रोबलम होने का खतरा भी रहता है.


7 अगर आप कॉफी पीना चाहते हैं तो नाश्ते के बाद पी सकते हैं इससे नुकसान कम होगा.


8 डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही कॉफी का सेवन करना चाहिए.


Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की Just36News पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 


Share

Leave a Reply