BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भूपेश के इशारे पर सिंहदेव का अपमान हो रहा : विष्णुदेव

भूपेश के इशारे पर सिंहदेव का अपमान हो रहा : विष्णुदेव
Share

रायपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का अपमान हो रहा है। बेहतर होगा कि वे मंत्रिमंडल की सदस्यता का परित्याग कर अपना सम्मान बचायें। मंत्री सिंहदेव छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और सम्माननीय नेता हैं। वे कांग्रेस घोषणा पत्र के सूत्रधार और मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे हैं। कांग्रेस की सरकार न तो उनके घोषणा पत्र पर अमल कर रही और न ही ढ़ाई साल बीतने पर उन्हें सत्ता का नेतृत्व प्राप्त हुआ। कांग्रेस की सरकार का नेतृत्व कौन करे, यह कांग्रेस का मामला है लेकिन जिस तरह कांग्रेस के सत्ता संघर्ष में जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं, वह घोर आपत्तिजनक है।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय ने कहा कि सिंहदेव राज्य के पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री हैं। ये दोनों ही विभाग कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई से प्रभावित हो रहे हैं। जिससे लोक महत्व के काम ठप हैं। पंचायत विभाग की दुर्गति कर दी गई है तो स्वास्थ्य सेवा भी चरमरा गई है। इस पर भी सिंहदेव को काम करने नहीं मिल रहा। सरकारी तंत्र कहता है कि मंत्रियों को दौरे के लिए उड़ान की व्यवस्था की गई है तो सिंहदेव कह रहे हैं कि मुझे इस तरह की कोई सूचना नही है, और जबकि मेरा दौरा शुरू हुआ था, तब प्रक्रिया के तहत चॉपर की बात हुई थी, लेकिन तब उपलब्धता न होने की सूचना दी गई थी। अब यदि सरकारी चॉपर की व्यवस्था हो गई हो, तो भी मेरे लिए क्या उपयोग है, मैंने तो निजी चॉपर का पूरा भुगतान किया है। मुझे या मेरे कार्यालय को आज के इस हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाने की न सूचना है न जानकारी है,और न ही इस दौरे में अब मेरे लिए उसका कोई उपयोग है। इससे साफ जाहिर है कि अन्य मंत्रियों के मुकाबले सिंहदेव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय ने कहा कि सिंहदेव को बस्तर दौरे में दंतेवाड़ा और जगदलपुर के एसपी कलेक्टर ने सामान्य शिष्टाचार के लायक भी नहीं समझा तो स्पष्ट है कि ऊपर के इशारे पर ही सिंहदेव का अपमान किया गया है। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ। इसके पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान सिंहदेव का अपमान कराया गया था और आहत होकर वे अपनी ही सरकार के खिलाफ बहिर्गमन कर गए थे। साय ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की अपमानजनक घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों जिलों के एसपी कलेक्टर के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। भूपेश बघेल से प्रशासन सम्हल नहीं रहा है। अफसर इतने बेकाबू हो गए हैं कि मंत्री के शिष्टाचार का पालन करना जरूरी नहीं समझते।
 


Share

Leave a Reply