BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

194 करोड़ का फर्जी डिग्री घोटाले में एसआईटी की टीम ने 75 जगहों पर मारे छापे,17 राज्यों में मचा हडकंप

 194 करोड़ का फर्जी डिग्री घोटाले में एसआईटी की टीम ने 75 जगहों पर मारे छापे,17 राज्यों में मचा हडकंप
Share

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में मानव भारती विश्वविद्यालय में हिमाचल पुलिस ने बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। हिमाचल के फर्जी डिग्री घोटाले से 17 राज्यों में हडकंप मच गया है। फर्जी डिग्रियों का ये घोटाला 194 करोड़ 17 लाख का बताया जा रहा है। इस मामले में एसआईटी की टीम ने 75 जगहों पर छापेमारी की और 275 लोगों से पूछताछ की।

घोटाले का मुख्य आरोपी और मानव भारती ट्रस्ट के चैयरमैन राजकुमार राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घोटाले के तार 17 राज्यों तक फैले है। एसआईटी को अंदेशा है कि घोटाला और बड़ा भी हो सकता है। मानव भारती विश्वविद्यालय में ये डिग्री घोटाला कैसे हुआ। एसआईटी की टीम इसकी भी जांच करेगी।

हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय में घोटाले की ये कहानी लिखी गई। राजधानी शिमला में जब कल हिमाचल के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो हड़कंप मच गया। डीजीपी संजय कुंडू और उनकी टीम मानव भारती विश्वविद्यालय मेंच ल रहे फर्जी डिग्री के घोटाले की एक एक तार खोलकर रख दिए।

विश्वविद्यालय के कुल 41 हजार में से 80 फीसदी से ज्यादा छात्रों की डिग्री फर्जी है। फर्जी डिग्री के इस कारोबार से मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने सिर्फ 11 साल में 440 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया। हिमाचल के इस सबसे बड़े घोटाले को रचने वाले राजकुमार राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिमाचल पुलिस की एसआईटी टीम के साथ ईडी, आयकर विभाग समेत प्रमुख जांच एजेंसियों ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया है। लेकिन इस घोटाले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे 11 साल तक एक संस्था हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर सकती है। न जाने कितने फर्जी डिग्री वाले देश में किन-किन पदों पर बैठे होंगे। न जाने कितने लायक लोगों के हक फर्जी डिग्री से मारे गए होंगे और क्या अब उनकी भरपाई हो सकेगी।

Share

Leave a Reply