BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत कई अन्य लोग घायल, हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रॉला

 भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत कई अन्य लोग घायल, हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रॉला
Share

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आज सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जिले में कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस ट्रॉले के नीचे 22 लोग दब गए। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि आठ लोगों को मामूली चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

एक महिला मजदूर ने बताया कि यह सभी मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। सभी कोयला छनाई के काम के लिए इटावा जा रहे थे। महिला ने बताया कि ट्रॉला का चालक तेज आवाज से गाने बजा रहा था और तेज रफ्तार के साथ वाहन के चला रहा था। इसी कारण अनियंत्रित होकर ट्रॉला पलट गया। इस हादसे में मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर से गुजर रहे लोगों ने ट्रॉले के नीचे दबे को अपने वाहन रोककर निकालना शुरू किया। साथ ही मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी भोगनीपुर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply