BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

एयर इंडिया के लिए अब तक केवल एक कंपनी ने लगाई बोली, पढ़ें पूरी खबर

एयर इंडिया के लिए अब तक केवल एक कंपनी ने लगाई बोली, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को खरीदने के लिए कतार में टाटा समूह एक मात्र बोलीदाता है, जबकि अंतिम बोली की तिथि मात्र एक महीने दूर रह गई है। एयरलाइन कारोबार में पहले से मौजूद टाटा समूह ने एयर इंडिया को खरीदने में रुचि दिखाई है, जो किसी समय टाटा के पास ही थी। अन्य बोलीदाताओं के बारे में आगे उचित प्रक्रिया के जरिए पता चल पाएगा। हालांकि वैश्विक स्तर पर विमानन कंपनियां कोविड-19 महामारी और उसके परिणामस्वरूप हवाई यात्रा व पर्यटन में आए व्यवधानों के कारण गंभीर संकट में हैं। टाटा समूह बोली के लिए आगे बढ़ सकता है, जबकि इसकी संयुक्त उद्यम एयरलाइन, सिंगापुर एयरलाइंस ने कोविड-19 की चिंताओं के कारण एयर इंडिया की बोली से जुडऩे से इंकार कर दिया है। समूह फिलहाल एयरलाइंस को उचित महत्व दे रहा है।

बोली की अंतिम तिथि 31 अगस्त है और सरकार इस तिथि को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। एयर इंडिया कोविड-19 से काफी पहले से गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। महामारी के असर ने, खासतौर से उड्डयन क्षेत्र में, कोढ़ में खाज का काम किया है और इसकी वित्तीय स्थिति और खराब हो गई है। टाटा एयरलाइंस और एयर इंडिया से लेकर विस्तारा और एयरएशिया इंडिया तक टाटा समूह भारत में विकसित हो रहे उड्डयन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
टाटा एयरलाइंस एयरएशिया बरहाद और सिंगापुर एयरलाइंस के साथ क्रमश: एयरएशिया इंडिया और विस्तारा चला रही है। दोनों संयुक्त उद्यम एयरलाइंस अपने-अपने बिजनेस मॉडल -कम लागत की एयरएशिया और पूर्ण सेवा वाली विस्तारा-पर स्वतंत्र रूप से संचालित होती हैं। विस्तारा ने 2019 में अपने बेड़े में नौ बोइंग 737-800एनजी विमानों को शामिल कर अपने संचालन का काफी विस्तार किया है और इसके साथ उसके विमानों की संख्या 31 हो गई है, जिससे कंपनी को अपने नेटवर्क में 50 प्रतिशत से अधिक का विस्तार करने में मदद मिली है।
 

Share

Leave a Reply