भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत इतने करोड़ लोगों को टीका लगा
भारत के टीकाकरण अभियान में एक अहम प्रगति के रूप में कल यानी 20 जून तक देश में 28 करोड़ कोविड टीके लगाए गए हैं। सुबह 7 बजे प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 38,24,408 सत्रों में कुल 28,00,36,898 कोविड टीके लगाए गये। पिछले 24 घंटों में 30,39,996 टीके लगाए गए हैं। कोविड-19 टीकाकरण का सार्वभौमिक चरण आज से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी 2021 को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था। पिछले 24 घंटों में भारत में 53,256 नए कोविड-19 के मामले दर्ज हुए हैं जो पिछले 88 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। भारत में कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट जारी है। लगातार 14वेंदिन भारत में एक लाख से कम नए मामले दर्ज हुए हैं। यह केंद्र और राज्य सरकारों के निरंतर प्रयासों और आपसी सहयोग का नतीजा है। देश में कुल सक्रिय कोविड-19 में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। आज देश में कुल सक्रिय मामले 7,02,887 हैं। पिछले 24 घंटों में 26,356 मामलों की कमी आई है और अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों में केवल 2.35 प्रतिशत ही सक्रिय मामले हैं। जैसा कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं, देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या लगातार 39वें दिन भी रोजाना नए मामलों से ज्यादा रही है। पिछले 24 घंटों में 78,190 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दर्ज कोविड मामलों के मुकाबले करीब 25000 (24934) मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं। इस महामारी की शुरुआत से कुल संक्रमितों में से 2,88,44,199 लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 78190 लोग ठीक हुए हैं। इससे अगर कुल ठीक होने वालों की दर आंकी जाए तो वह 96.36 प्रतिशत है और जिसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश भर में कोरोना जांच क्षमता में अभूतपूर्व सुधार के साथ पिछले 24 घंटों में 13,88,699जांच की गईं और अगर अभी तक कुल कोरोना जांच के आंकड़े की बात करें तो वह 39.24 करोड़ (39,24,07,782) पहुंच गया है। जहां एक तरफ देश में कोरोना जांच की संख्या में वृद्धि की गई है, वहीं देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों में भी कमी देखी गई है। जहां कोरोना की साप्ताहित पॉजिटिविटी दर 3.32 प्रतिशत रही है, वहीं दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.83 प्रतिशत है। पिछले लगातार 14 दिन से यह दर 5 प्रतिशत से भी कम रही है।







.jpeg)












