BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आप सांसों की बदबू से हो परेशान, तो जानिए मुक्ति पाने के सॉलिड टिप्स, बना रहेगा आपका इंप्रेशन

क्या आप सांसों की बदबू से हो परेशान, तो जानिए मुक्ति पाने के सॉलिड टिप्स, बना रहेगा आपका इंप्रेशन
Share

कोई व्यक्ति चेहरे और फिजिक से कितना भी आकर्षक क्यों ना हो अगर बात करने या हंसने के दौरान उसके मुंह से स्मेल आए तो सारा बना बनाया इंप्रेशन खराब हो जाता है। आपको इस तरही की समस्या का कभी सामना ना करना पड़, इसके लिए जानें कि किस तरह आपको अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखना है। ताकि इंप्रेशन बना रहे... 
ये होती हैं वजहमुंह से आनेवाली दुर्गंध की वजह आमतौर पर टाइप ऑफ फूड, तंबाकू प्रोडक्ट्स, दांतों और मुंह की सही देखभाल ना करना, सेहत संबंधी समस्याएं, मुंह का सूखापन, दांतों की तकलीफ या ओरल इंफेक्शन भी हो सकता है। 
ओरल हेल्थ के लिए जरूरी 
मुंह में मौजूद लार या सलाइवा हमारे मुंह को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इस सलाइवा में मौजूद ऐंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज दांतों को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करती हैं। अगर किसी भी कारण से मुंह सूखा रहने लगे या सलाइवा की कमी हो जाए तो ना केवल मुंह से बदबू आने की दिक्कत होने लगती है बल्कि दांतों में भी कई तरह की बीमारियां घर कर जाती हैं।
ऐसे रखें सांसों को ताजा 
अगर आप चाहते हैं कि मुंह की बदबू के कारण आपको शर्मिंदा ना होना पड़े तो दिन में समय-समय पर पानी पीते रहें। सुनिश्चित करें कि अपनी उम्र और जरूरत के हिसाब से आप पानी की सही क्वांटिटी ले रहे हैं। खाना खाने से करीब 15-20 मिनट पहले और खाना खाने के 15-20 मिनट बाद एक-एक ग्लास पानी जरूर पिएं। इससे डायजेशन भी बेहतर रहेगा और ओरल हेल्थ मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी। 
शुगर फ्री कैंडी खाएं 
मुंह की दुर्गंध को दूर रखने के लिए आप शुगर फ्री कैंडी और बबलगम खा सकते हैं। च्युइंगम खाने से मुंह और दांतों की एक्सर्साइज भी होती है। जिससे गालों को शेप में रखने में मदद मिलती है।
शुगर-सॉल्ट और अल्कोहल पर कंट्रोल 
चाय और कॉफी के शौकीन हैं तो जान लीजिए कि हद से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना बुरा होता है। कैफीन भी आपके मुंह से आनेवाली स्मेल के लिए जिम्मेदार हो सकता है। अल्कोहल और सॉल्टी फूड का सेवन कम करें। इसकी जगह फ्रूट्स और सैलेड खाएं।
दिन में दो बार ब्रश करें 
स्मेल फ्री ब्रेथ और ओरल हाईजीन के लिए जरूरी है कि आप सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले जरूर ब्रश करें। आप चाहें तो सुबह नाश्ते के बाद भी ब्रश कर सकते हैं। इससे कई घंटों तक मुंह साफ बना रहेगा और सांसों से नाश्ते की स्मेल नहीं आएगी। 
ये चीजें जरूर खाएं 
सर्दी के मौसम में चाय और कॉफी अधिक पी जाती है। इसलिए आप ओरल हाईजीन को बनाए रखने के लिए ऑरेंज, कैरट, अजवाइन आदि खाएं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और मुंह से दुर्गंध भी नहीं आएगी।
डॉक्टर की विजिट 
अपनी सांसों की ताजगी बनाए रखने के लिए एक नियमित समय पर अपने डॉक्टर से दांतों का चेकअप जरूर कराएं। यह बात जान लें कि आपके खान-पान के साथ ही मुंह से जुड़ी दिक्कतें सांसों की बदबू लिए खासतौर पर जिम्मेदार होती हैं।

Share

Leave a Reply