नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

30 मई को है सोमवती अमावस्या, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

30 मई को है सोमवती अमावस्या, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Share

सोमवती अमावस्या इस साल की अंतिम अमावस्या है. ये 30 मई के दिन पड़ रही है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव माता पार्वती से आशीर्वाद प्राप्त करती हैं. वही अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती हैं. ऐसे में महिलाओं को पता होना चाहिए कि इस दिन किन चीजों को करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए. हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं. पढ़ते हैं आगे…
सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं
1. सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करके सूर्य भगवान के आगे जल अर्पण करके व्रत का संकल्प लें.
2. सोमवती अमावस्या के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए.
3. इस दिन व्यक्ति को अपना चित्त स्थिर रखना चाहिए और एकाग्र मन से व्रत करना चाहिए.
4. इस दिन व्यक्ति को बड़ों का निरादर नहीं करना चाहिए.
5. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए.
6. इस दिन व्यक्ति को कठोर वचनों को बोलने से बचना चाहिए और भूलकर भी मांस मदिरा या मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
7. सोमवती अमावस्या के दिन व्यक्ति को व्रत से संबंधित नियमों का पालन करना चाहिए.
8. इस दिन शारीरिक संबंधों को बनाने से बचना चाहिए.
नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. Just36news.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.

 


Share

Leave a Reply