लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सड़क किनारे लोगों को गन्ने का जूस पिलाते दिखे सोनू सूद, छोटे बिजनेस को किया सपोर्ट...

सड़क किनारे लोगों को गन्ने का जूस पिलाते दिखे सोनू सूद, छोटे बिजनेस को किया सपोर्ट...
Share

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों को गन्ने का जूस बनाते और पिलाते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद कोरोना काल से ही आम लोगों की मदद कर सबके रियल हीरो बने हुए हैं। इसके बाद भी कई मौकों पर उन्होंने ऐसे काम किये है जिसकी सभी सराहना करते हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आम लोगों के बीच गन्ने निकालते और लोगों को पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है।


वीडियो में सोनू सूद को गन्ने का रस निकालते देखा जा सकता है। वहीं, उनके पास लोगों की भीड़ है जो उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं। इस दौरान सोनू बताते हैं कि वह जब भी शिरडी आते हैं तो वह लोगों की सेवा करते हैं। सोनू इस दौरान गन्ने का जूस निकाल कर दिखाते हैं और बताते हैं कि इसे गन्ने का जूस कैसे निकाला जाता है।
 


Share

Leave a Reply