छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भारत मे sony Bravia X90J 55 इंच Ultra-HD HDR TV launch, यहाँ जानिए कीमत

भारत मे sony Bravia X90J 55 इंच Ultra-HD HDR TV launch, यहाँ जानिए कीमत
Share

 भारत में Sony का Bravia 55-inch X90J Ultra-HD HDR LED टीवी लॉन्च हो गया है। यह टीवी फिलहाल भारत में Sony के सबसे एडवांस्ड टीवी विकल्पों (option) में से एक है। इसकी कीमत 1,39,990 रुपये है। यह सभी Sony सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रोनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल पर देशभर में उपलब्ध है। मगर इस टीवी का फिलहाल 55 इंच मॉडल ही उपलब्ध है। X90J सीरीज के साथ Sony ने अपनी प्रीमियम LED Triluminos TV रेंज को अपडेट किया है। अब X90H सीरीज को इसने पीछे छोड़ दिया है जो कंपनी ने साल 2020 में लॉन्च की थी। 

Sony Bravia XR-55X90J price and availability
Sony Bravia KD-55X90J टीवी सोनी के सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। 
Sony online store पर इसकी कीमत 1,32,990 रुपये है। यह टीवी X90H सीरीज का सक्सेसर है जिसके 55 इंच मॉडल की वर्तमान कीमत 1,10,900 रुपये है। X90J सीरीज में कंपनी जल्द ही 65 इंच और 75 इंच मॉडल भी लॉन्च करेगी।

Sony Bravia 55X90J QLED और LED सेग्मेंट में प्रतिस्पर्धा में उलट जाता दिखता है जिसमें कि सैमसंग, वनप्लस और टीसीएल के कुछ टीवी ऑप्शन्स भी शामिल हैं और जिनकी कीमत इस टीवी से थोड़ी कम है। इस सेग्मेंट सोनी की प्रतिष्ठा है कि यह होड़ से अलग हटकर प्रीमियम पर फोकस करता है। इसका सीधा मुकाबला LG जैसे ब्रांड के एंट्री लेवल OLED TV के साथ है।  

Sony Bravia XR-55X90J specifications and features
Sony Bravia XR-55X90J कंपनी की ट्रायल्यूमिनियस तकनीक के साथ एक 55 इंच Ultra-HD (3840x2160 पिक्सल) LED TV है। यह इसकी QLED TV में प्रयोग होने वाली quantum dot तकनीक के जैसी है। इसमें HLG के साथ HDR10 और Dolby Vision फॉर्मेट्स के साथ ही साउंड के लिए Dolby Audio और Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें फुल एर्रे लोकल डिम्मिंग, HDMI 2.1 और Ultra-HD 120Hz के पीक रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी ऑटो लो-लेटेंसी मोड है और वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। इसमें साउंड आउटपुट के लिए 20W स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है। 

XR कॉग्निटिव प्रोसेसर के साथ यह टीवी दुनिया का सबसे पहला कॉग्निटिव इंटेलीजेंस टीवी बताया जा रहा है। इस तकनीक के साथ यह एक विशेष फ्रेम में फोकल प्वॉइंट ढूंढ पाता है। इससे यह उस स्थान पर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर कर पाता है जहां पर व्यूअर का फोकस होता है। इसलिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसकी पिक्चर क्वालिटी अधिक प्राकृतिक और स्मरणीय बन जाती है। 

यह टीवी गूगल टीवी यूजर इंटरफेस पर चलने वाले पहले टीवी में से एक है, जो कि स्टॉक एंड्रॉइड टीवी यूआई का स्पीरिचुअल सक्सेसर है। इसे सबसे पहले गूगल टीवी के साथ गूगल क्रोमकास्ट पर पेश किया गया था।
इसमें गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, गूगल क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, साथ ही स्क्रीन मिररिंग और IoT कनेक्टिविटी के लिए क्रमशः Apple AirPlay 2 और Apple HomeKit का सपोर्ट भी है।


Share

Leave a Reply