BIG BREAKING : राजधानी के एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही SpiceJet के विमान में लगी आग, 185 यात्री विमान में थे सवार, देखें विडियो
बिहार | एक बड़ी खबर बिहार के पटना एयरपोर्ट से आ रही है। पटना से दिल्ली उड़ान भर रही स्पाइस जेट की फ्लाइट के इंजन में आग लग जाने की खबर है। बताया गया है कि विमान में लगभग 185 यात्री सवार हैं। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि विमान की सेफ लैंडिंग हो गई है।
पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक पटना से उड़ने के बाद हाजीपुर के आसपास पायलट को यह आभास हो गया कि विमान में आग लगी है। इस बीच स्थानीय लोगों ने भी विमान में आग लगने की जानकारी प्रशासन को दिया। पायलट ने काफी मेहनत और हिम्मत से फ्लाइट को फिर से पटना एयरपोर्ट पर उतार लिया। पटना के सभी पदाधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुला लिया गया है।
विमान के पास से आने के बाद पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सेफ हैं।
#WATCH दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट इंजन में खराबी के बाद पटना एयरपोर्ट लौटी: एयरपोर्ट अधिकारी pic.twitter.com/2HhyGWi4fR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2022







.jpeg)












