BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी का बड़ा खुलासा, कहा- पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रताड़ित था खुदकुशी की कोशिश करने वाला युवक

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी का बड़ा खुलासा, कहा- पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रताड़ित था खुदकुशी की कोशिश करने वाला युवक
Share

रायपुर,सिविल लाइन इलाके में सोमवार को धमतरी जिले के एक युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने बड़ा खुलासा किया है। विकास तिवारी ने कहा है कि कल आत्महत्या का प्रयास करने वाले धमतरी निवासी हरदेव सिन्हा ने दिनांक 29/03/2017 को तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भृत्य पद की नियुक्ति हेतु आवेदन जनदर्शन कार्यक्रम में सौंपा था, जिसका क्रमांक-2017/848 था।


विकास तिवारी ने कहा है कि इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्विटर में लिखा था कि हरदेव सिन्हा के आत्महत्या के प्रयास को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सफलता समझें या विफलता? अब जब सारे तथ्य सामने आ चुके हैं। यह स्पष्ट हो चुका है कि धमतरी निवासी हरदेव सिन्हा तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को लिखित में पत्र सौंपकर सरकारी नौकरी की मांग की थी। उस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने डेढ़ साल के अंतिम कार्यकाल में पहल क्यों नहीं की?

कांग्रेस पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि भाजपा शासनकाल में 25 लाख बेरोजगार पंजीकृत और 25 लाख बेरोजगार अपंजीकृत थे। जिस युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है, वह भी पूर्ववर्ती भाजपा से ही प्रताड़ित था। इस सवाल का जवाब भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जनता के समक्ष आ कर देना चाहिए।
 


Share

Leave a Reply