BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रहे मूवी और वेब सीरीज जैसे कार्यक्रमों को लेकर जल्द बन सकता है सख्त कानून, पढ़े पूरी खबर

 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रहे मूवी और वेब सीरीज जैसे कार्यक्रमों को लेकर जल्द बन सकता है सख्त कानून, पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली। ओटीटी (Over The Top Media Service) प्लेटफॉर्म पर चलने वाले कार्यक्रमों जैसे मूवी और वेब सीरीज को लेकर पिछले काफी समय से कई सारी शिकायतें मिल रही थीं। इसके साथ ही इसमें दिखाए जाने वाले कंटेट को लेकर विवाद भी सामने आ रहे थे। फिलहाल इसके लिए किसी भी प्रकार के सेंसर बोर्ड या नियम कानून नहीं हैं। ऐसे में इस पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाने के बारे में कई बार मांग उठ चुकी है। इसी बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा बयान दिया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि ओटीटी पर चलने वाले कुछ सीरियल के बारे में बहुत शिकायतें आई हैं उसका संज्ञान लिया गया है। ओटीटी की फिल्म, कार्यक्रम, डिजिटल अख़बार पर प्रेस काउंसिल, केबल टेलीविजन, सेंसर बोर्ड का कानून लागू नहीं होता था। इनके संचालन के लिए जल्द ही सुचारू व्यवस्था की घोषणा की जाएगी। बता दें कि हाल ही में आई वेब सीरीज तांडव का भी बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया था। 
 
इसके साथ ही केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने ये भी जानकारी दी है कि फरवरी में सिनेमा हॉल 100% कैपेसिटी से खुल सकते हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित करेंगे। दो शो के बीच में थोड़ा समय रहेगा ताकि एकदम भीड़ ना हो। सैनिटाइजेशन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
 

Share

Leave a Reply