छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

त्योहारी सीजन में महंगाई का जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में इतने रुपये की बढ़ोत्तरी

त्योहारी सीजन में महंगाई का जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में इतने रुपये की बढ़ोत्तरी
Share

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में लोगों की जेब को एक और झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 268 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में व्यवसायिक कामों के लिए प्रयोग किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में सोमवार से 264 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपये हो गए हैं। हालांकि घरेलू कामों के लिए खरीदे जाने वाले सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है। पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था।


दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 264 रुपये बढ़कर 2000.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 268 रुपये बढ़कर 2073.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 1805.50 रुपये थी।


मुंबई में कमर्शियल गैस के दाम में 265 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1950 रुपये हो गई। पहले कीमत 1685 रुपये थी। चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 265.50 रुपये बढ़कर 2133 रुपये हो गया। पहले कीमत 1867.5 रुपये थी।


वहीं इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का एलपीजी सिलेंडर पेश किया है। इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर है। इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है। अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा। अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है। सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना होता है।


कॉम्पोजिट सिलेंडर अभी देश के 28 शहरों में वितरित किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, मैसूर, पटना, रायपुर, रांची, संगरूर, सूरत, तिरुचिराप्पल्ली, तिरुवल्लूर, तुमकुर, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल हैं। कॉम्पजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है। देश के अन्य शहरों में भी यह सिलेंडर जल्द ही सप्लाई होगा।


ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।


पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ीं
एलपीजी के दामों में वृद्धि के साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 109.69 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.42 रुपये प्रति लीटर है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।


Share

Leave a Reply