लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भूपेश बघेल का स्टाइलिश अंदाज, बाइक चलाते हुए वीडियो वायरल

भूपेश बघेल का स्टाइलिश अंदाज, बाइक चलाते हुए वीडियो वायरल
Share

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें बघेल किसी बॉलीवुड के हीरो की तरह स्टाइल में बाइक राइडिंग करते नजर आ रहे हैं। रेड टी शर्ट, स्टाइलिश जैकेट और गॉगल में भूपेश बघेल का लुक सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर मची धूम
अभी तक अक्सर देसी और सादे अंदाज में नजर आने वाले छत्तीसगढ़ का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। भूपेश बघेल के इस शानदार वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं भूपेश बघेल भी किसी मंझे हुए बाइक राइडर की तरह बाइक चलाने को एंजॉय कर रहे हैं। सीएम ने 26 फरवरी को अपने निवास में एमआरएफ नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2022 के पोस्टर का विमोचन भी किया था। इसी दौरान यह वीडियो शूट किया गया है।
रायपुर में होगी मोटर स्पोर्ट्स चैंपियन
छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मेजबानी में सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 5 और 6 मार्च को बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में होगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का यह पहला आयोजन है। सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप के लिए अभी पंजीयन जारी है। विशेषज्ञों की मौजूदगी में बाइक रेसिंग होगी और शहरवासी साहसिक खेल का आनंद उठाएंगे।

 


Share

Leave a Reply