BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा, देखे अक्षय का यह वीडियो

सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा, देखे अक्षय का यह वीडियो
Share

मम्बई |  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने भी इस ओर आगे आकर चंदा दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। उन्‍होंने ट्विटर पर १ मिनट ५० सेकंड का एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह भी इस अभियान में जुड़ गए हैं। इस वीडियो के कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, 'बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है... अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।'
 
पढिये आखिर अक्षय ने विडियो के माध्यम से क्या कहा-
 वहीं, वीडियो मेसेज में अक्षय कहते हैं, 'कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। आप सुनेंगे... तो जी ऐसा था कि एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच में महासमंदर। अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्‍थर उठाकर समंदर में डाल रही थी, राम सेतु का निर्माण कर सीता मैया को वापस जो लाना था।'
अक्षय ने कहा, 'प्रभु श्रीराम किनारे पर खड़े सबकुछ देख रहे थे, तभी उनकी नजर पड़ी एक गिलहरी पर। गिलहरी जो थी, वो पानी पर जाती फिर किनारे पर आती, रेत में लोट जाती थी फिर राम सेतु के पत्‍थरों की ओर फिर भागती, फिर से पानी में जाती, फिर रेत में, फिर पत्‍थरों पर... रामजी को आश्‍चर्य हुआ कि यह हो क्‍या रहा है। वह गिलहरी के पास गए, पूछा- तुम कर क्या रही हो? गिलहरी ने जवाब दिया- मैं अपने शरीर को गीला करती हूं, उस पर रेत लपेट देती हूं और पत्‍थरों के बीच की जो दरारें हैं, उसको भरती हूं। राम सेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं।'
ऐक्‍टर ने आगे कहा, 'आज बारी हमारी है। अयोध्‍या में हमारे श्रीराम के भव्‍य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। हम में से कुछ वानर बनें, कुछ गिलहरियां बनें और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देकर ऐतिहासिक भव्‍य राम मंदिर बनाने में साझेदार बनें। मैं खुद करता हूं शुरुआत, मुझे विश्‍वास है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस भव्‍य मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जीवन और संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे। जय श्री राम'

Share

Leave a Reply