BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आगरा एयर फोर्स स्टेशन परिसर में मिला संदिग्ध गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

आगरा एयर फोर्स स्टेशन परिसर में मिला संदिग्ध गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Share

 आगरा। आगरा के एयर फोर्स स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा छोटे हवाई जहाज के आकार का एक गुब्बारा मिलने के बाद सुरक्षा, खुफिया एजेंसियाँ और पुलिस सतर्क हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में एयर फोर्स अधिकारियों द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

आगरा स्थित एयर फोर्स स्टेशन टेक्निकल एयरपोर्ट परिसर में एक हवाई जहाज की शक्ल का करीब 70 गुणा 40 सेंटीमीटर आकार का गुब्बारा संदिग्ध अवस्था में एयर फोर्स कर्मियों को मिला। जिस पर इंग्लिश में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस एवं एस जी ए लिखा हुआ है तथा कुछ उर्दू भाषा में भी अंकन है। गुब्बारे का रंग हरा और सफेद है।

गुब्बारा मिलने के बाद इसकी सूचना एयर फोर्स स्टेशन अधिकारियों द्वारा स्थानीय थाना शाहगंज को दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसी सतर्क हो गई। जांच के लिए मौके पर गई पुलिस को एयर फोर्स अधिकारियों द्वारा यह गुब्बारा सौंपा गया। 13 फरवरी को सायं सहायक सुरक्षा अधिकारी, टेक्निकल एयरपोर्ट, एयरफोर्स द्वारा थाना शाहगंज पर दी गई तहरीर के आधार पर धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। इस संबंध में पुलिस, खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मालूमात की जा रही है कि किन परिस्थितियों में गुब्बारा एयर फोर्स स्टेशन तक पहुंच पाया।

एसीपी शाहगंज गौरव सिंह ने रविवार को बताया कि 12 फरवरी को यह गुब्बारा टेक्निकल एयरपोर्ट परिसर में मिला था। जिसकी सूचना एयर फोर्स अधिकारियों द्वारा पुलिस को दी गई जांच के दौरान इसके बारे में कोई सर्विलांस डिवाइस अथवा टॉक्सिक गैस नहीं पाई गई। फिर भी गुब्बारे के संबंध में गहराई से जांच की जा रही है। गुब्बारे में 8-10 मीटर का धागा भी बना हुआ है। प्रथम दृष्टया यह गुब्बारा उड़कर यहां तक आना प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में एयरफोर्स की तरफ से दी गई तैयारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।


Share

Leave a Reply