BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिरदर्द होने पर इन चाय का करें सेवन, जल्द मिलेगा आराम

सिरदर्द होने पर इन चाय का करें सेवन, जल्द मिलेगा आराम
Share

अमूमन लोग सिरदर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर का सेवन करने लगते हैं, लेकिन इसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अगर अब आप सोच यह रहे हैं कि पनेकिलर नहीं तो किस तरह से सिरदर्द दूर होगा तो आपको बता दें कि चाय इससे आराम दिलाने में मदद कर सकती हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चाय की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी एक हर्बल चाय है, जो कि एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ दर्द निवारक गुणों से समृद्ध होती है, इसलिए इसका सेवन सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी और एक चौथाई कप सूखे कैमोमाइल के फूल डालकर उबालें और जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके चाय को छानकर कप में डालें। इसके बाद चाय में स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

अदरक की चाय
अदरक की चाय हीलिंग प्रभाव और दर्द निवारक गुण से समृद्ध होती है, इसलिए इसका सेवन सिरदर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो से तीन कप पानी और थोड़ा सा कदूकस किया हुआ अदरक डालें। इसके बाद कुछ मिनट तक पानी को उबलाकर गैस बंद कर दें। अब इस चाय को छानकर एक कप में डालें, फिर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पिएं।

पुदीने की चाय
अगर आपके सिर में होने वाले दर्द का कारण चिंता है तो इससे राहत दिलाने में पुदीने की चाय मदद कर सकती हैं क्योंकि इसमें मौजूद गुण और इसकी सुगंध दिमाग को शांत करके सिर को आराम पहुंचाती है। पुदीने की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में डेढ़ कप पानी में थोड़ी पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें, फिर इस चाय को छानकर कप में डालें। इसके बाद चाय में स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

ओलोंग टी
ओलोंग टी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती है, जो सिरदर्द से राहत दिलाने में सहायक हैं। इस चाय को बनाने के लिए गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखकर उसमें पानी को गर्म करें, फिर पानी को एक कप में डालकर उसमें ओलोंग टी बैग को डालें। दो-तीन मिनट बाद इस स्वास्थ्यवर्धक हर्बल टी का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं।

सिरदर्द से राहत दिलाने में इन चाय का सेवन मदद कर सकता है, लेकिन भूल से भी इनका अधिक सेवन न करें क्योंकि इनकी अति स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकती है। इसलिए एक दिन में ज्यादा से ज्यादा दो कप चाय पिएं।

 


Share

Leave a Reply