CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर सास और बहू से किया रेप, ऐंठ लिए लाखों रुपये और गहने

तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर सास और बहू से किया रेप, ऐंठ लिए लाखों रुपये और गहने
Share

 जयपुर: राजस्थान के जयपुर में तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर एक ज्वैलर परिवार की सास और बहू दोनों से रेप किया और लाखों रुपये और गहने भी ऐंठ लिया। तांत्रिक ने परिवार के किसी सदस्य की मौत का डर दिखाकर 3 साल तक सास-बहू के साथ रेप किया और दोनों महिलाओं के कई अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। वहीं अब करीब 3 साल बाद तंग आकर दोनों महि लाओं ने पुलिस का रूख किया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है।

तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, जयपुर की रहने वाली सास-बहू ने भांकरोटा थाने में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल करवाकर जांच शुरू की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद SHO रविन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि भांकरोटा के रहने वाले एक ज्वेलर परिवार की सास-बहू ने रेप का मामला दर्ज कराया है जिसमें जयेन्द्र नामक एक तांत्रिक पर आरोप लगाए हैं।

“मैं तांत्रिक हूं, सब ठीक कर दूंगा”
घटना के मुताबिक 50 साल की सास ने पुलिस को बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी तबीयत खराब होने पर वह एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के दौरान जयेन्द्र से मिली जिसने मुझे घर में भूत-प्रेत का साया होने के बारे में बताया। वहीं महिला के घर में पूजा करवाने का पूछने पर जयेंद्र ने कहा कि वह तांत्रिक है और पूजा करना जानता है, इसके बाद तांत्रिक पूजा करने घर आने लगा।

नग्न कर तांत्रिक ने की पूजा
वहीं महिला ने शिकायत में कहा है कि बीते 1 दिसम्बर 2018 को पूजा शुरू करने से पहले उसने कहा कि आज नग्न होकर पूजा करनी पड़ेगी नहीं आपके छोटे बेटे की जान को खतरा है। महिला यह सुनकर डर गई और तांत्रिक के आदेश के मुताबिक पूजा में बैठ गई। महिला का आरोप है कि पूजा में बैठने के बाद वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जयेंद्र इसके बाद हर दिन घर आने लगा और पूजा के बहाने उसके साथ रेप करता था और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था।

घर में बहू का भी किया रेप
वहीं महिला की बहू ने शिकायत में कहा है कि तांत्रिक ने एक दिन उसे भी पूजा में बिठाया और कुछ नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया जिसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। सास बहू का आरोप है कि आरोपी पिछले 3 साल से लगातार ब्लैकमेल कर रेप करता रहा और इस दौरान उसने करीब 20 लाख से अधिक का कैश और गहने ऐंठ लिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Share

Leave a Reply