CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

करदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत, क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे टैक्स का भुगतान

 करदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत, क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे टैक्स का भुगतान
Share

नईदिल्ली, करदाताओं को मोदी सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। ये राहत टैक्स को अदा करने के मामले में है। सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसके तहत करदाता क्रेडिट कार्ड, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और मोबाइल वॉलेट के जरिए इनकम टैक्स का भुगतान कर पाएंगे। मीडिया रिपोट्र्स में राजस्व सचिव अजय भूषण ने पुष्टि की है कि जल्द ही यूपीआई के माध्यम से इनकम टैक्स की भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी और इस पर काम भी चल रहा है। भूषण के मुताबिक आज हम केवल नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान कर पाते हैं।

फिलहाल टैक्स का भुगतान नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड से ही हो पाता है। इसके अलावा आप नकद रूप में टैक्स का भुगतान कर पाते हैं।  उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने करदाताओं को एक और राहत देते हुए वित्त वर्ष 2017-18 और 2018-19 के लिए जीएसटी वार्षिक रिटर्न भरने की तारीख को बृहस्पतिवार को बढ़ाकर क्रमश : 31 दिसंबर 2019 और 31 मार्च 2020 कर दिया। इसी प्रकार , मिलान ब्योरा जमा करने की तारीख को भी बढ़ाया गया है।


Share

Leave a Reply