BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की हुई टीम में वापसी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की हुई टीम में वापसी
Share

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है, जबकि हनुमा विहारी को भी टीम में रखा गया है। आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल को टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को टीम में रखा गया है। दूसरे ओपनर के तौर पर मंयक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर भी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। जडेजा और मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। जडेजा का प्रदर्शन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार रहा था और उन्होंने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन जड़कर खूब वाहवाही लूटी थी। हार्दिक पांड्या के कंधे में कुछ समस्या रही थी, जिसके चलते वह मुंबई इंडियंस के लिए भी गेंदबाजी करते हुए दिखाई नहीं दिए थे और यही वजह है कि उनको टीम में नहीं शामिल किया गया है।  


Share

Leave a Reply