आतंकियों ने एसआई की गोली मारकर हत्या...
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पंपोर इलाके में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस सब इंस्पेक्टर की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से काम के लिए खेतों में गया था। उनका शव गोलियों से छलनी मिला है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर पर हमला शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात पंपोर इलाके के संबूरा में हुआ। फारूक आह मीर का शव उनके घर के पास धान के खेतों में मिला।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह कल शाम को अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकले थे, वहीं, आतंकियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मीर सीटीसी लेथपोरा में आईआरपी 23वीं बटालियन में तैनात थे।







.jpeg)












