एच.डी.एफ.सी बैंक के शटर का ताला तोड़ समानो की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...
रायपुर|एचडीएफसी बैंक में लगे शटर का ताला तोड़कर सेंधमारी कर कमरे में रखे कंप्यूटर सेट चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राखी थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री एचडीएफसी बैंक में 27 जनवरी को शाम 6 बजे से 29 जनवरी के मध्य बैंक में लगे शटर का ताला तोड़कर कमरे में रखे कंप्यूटर तथा अन्य सामान की चोरी किये जाने की रिपोर्ट बैंक मैनेजर हर्ष बक्शी ने थाने में दर्ज करायी थी।
जांच के दौरान राखी पुलिस ने सीसी टीवी फूटेज में एक अपचारी बालक व एक युवक को बैंक में लगे शटर का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर बैंक के स्ट्रांग रूम में रखे लॉकर को तोड़ते आरोपी दिखाई दे रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद लॉकर को नहीं तोड़ पाने पर आरोपियों ने कंप्यूटर सेट व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसी टीवी फूटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर सौरभ देवांगन 22 वर्ष नवापारा निवासी व साथ में एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किये गये सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई किया गया है।







.jpeg)












