CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लाखों की लूट करने वाले आरोपी 24 घण्टो के अंदर धरे गए, जाने कहा की है घटना

लाखों की लूट करने वाले आरोपी 24 घण्टो के अंदर धरे गए, जाने कहा की है घटना
Share

जिले के एसबीआई खरसिया के पास हुए 13 लाख रुपए लूट का पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा 

मुख्य आरोपी नगर पंचायत ,अड़भार का अध्यच्छ कार्तिक राम रात्रे, उसका पुत्र व रिश्तेदार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श संतोष कुमार सिंह द्वारा दिनांक 03.12.2019 को एसबीआई खरसिया बैंक के पास हुए लूट का खुलासा पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रें स कर किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा के ग्राम अडभार निवासी कन्हैया राठौर जो ठेकेदार है तथा नगर पंचायत अडभार में ठेकेदारी में कार्य कराता है,कन्हैया राठौर का एसबीआई खरसिया में बैंक एकाउंट है। कन्हैया राठौर द्वारा दो सेल्फ चेक क्रमश: 06 लाख एवं 07 लाख रूपये का ग्राम अडभार के अगतराम रात्रे जो कन्हैया के ठेकेदारी में सहयोग करता है को दिनांक 02.12.19 को स्क्चढ्ढ खरसिया से आहरण कर रूपये लाने के लिये दिया था। अगतराम रात्रे ने उसी दिन चेक से रूपये निकालने जाने की जानकारी उसके भाई कार्तिक राम रात्रे को दिया। कार्तिक राम रात्रे वर्तमान में नगर पंचायत अडभार का अध्यक्ष है। कार्तिक राम गांव के विकास देवागंन को बैंक में लाईन लगकर चैक कैस करने के लिये अपने साथ चलने को बोले जो राजी होकर अपने बाईक से बैंक पहुंचा। कार्तिक राम रात्रे और अगतराम रात्रे दोनों स्कार्पियो वाहन से स्क्चढ्ढ बैंक खरसिया दिनांक 03.12.19 के दोपहर पहुंचे। तीनों एक साथ बैंक अंदर चेक केस कराने गये। बैंक में सेल्फ चेक से विकास ने ?6 लाख तथा अगतराम ने 7 लाख रूपये निकाले। विकास देवांगन 6 लाख रूपये ठेकेदार कन्हैया को देने के लिये अगतराम को देकर उसी समय बैंक में देकर चला गया। अगतराम 6 लाख रूपये को थैला में तथा 7 लाख को बैग में रखकर दोनों को पकड़कर दोपहर करीब 12:50 बजे बैंक से कार्तिकराम रात्रे के साथ निकाला, कार्तिकराम आगे-आगे तथा पीछे रूपयों को लेकर अगतराम आ रहा था कि बैंक से 40 मीटर गया ही था कि रोड़पर आने जाने वाली बाइक के बीच एक बाईक पर दो नकाबपोश व्यक्ति आये और अगतराम से रूपयों से भरा थैला और बैग लूटकर भाग गये। घटना की सूचना मिलते ही एस.डी.ओ.पी. खरसिया, थाना प्रभारी खरसिया एवं चौकी प्रभारी खरसिया अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। एस.डी.ओ.पी. खरसिया घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए पूरे थाना क्षेत्र में नाकेबंदी करवाएं वही रिपोर्टकर्ता अगतराम रात्रे पिता ननकीदाउ उम्र 42 साल साकिन अड़भार के रिपोर्ट पर थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 517/19 धारा 392 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एसडीओपी खरसिया श्री पितांबर पटेल के नेतृत्व में थाना खरसिया, थाना छाल, चौकी खरसिया एवं सायबर सेल को माल मुल्जिम की पतासाजी के लिये निर्देशित कर एडडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा को मौके पर जाकर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत कराने निर्देशित किए। पुलिस की टीम  प्रार्थी, गवाहों से पूछताछ कर घटना की तस्दीकी के साथ उपलब्ध संसाधनों से माल मुल्जिम की पतासाजी कर रही थी, देर शाम रात तक बैंक से आरोपियों के भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाला गया। कार्तिक राम पूछताछ में पुलिस टीम को प्रार्थी से अलग आरोपियों के भागने का रास्ता बता रहा था जिस पर पुलिस को संदेह हुआ तथा कुछ सीसीटीवी कैमेरे के फु टेज में एक बाइक में दो नकाबपोश व्यक्ति दिखे जो पीडि़त/प्रार्थी अगतराम से लूटी हुई है थैला व बैग पकड़े दिख रहे थे। पीडि़त/प्रार्थी अगतराम व विकास देवांगन को भी फु टेज दिखाया गया जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे नकाबपोश व्यक्ति को कार्तिक राम रात्रि के पुत्र विक्रम रात्रे के रूप में पहचान किए जिस पर पुलिस टीम द्वारा विक्रम रात्रे को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। विक्रम रात्रे ने अपने साले चित्रसेन सतनामी निवासी तेलीकोट के साथ उसके बड़े पिताजी अगतराम से रुपए लूट कर भागना बताया एवं घटना के साजिशकर्ता अपने पिता कार्तिक राम रात्रे को बताया। पुलिस टीम ने कार्तिक राम रात्रे से पूछताछ किया गया तो उसने अपनी साजिश से पर्दाफास कर बताया कि उसे ठेकेदार कन्हैया राठौर के सेल्फ चेक से काफी बड़ी रकम एसबीआई खरसिया से निकाले जाने की जानकारी पूर्व से थी। उसने रूपये लूट करने की योजना में अपने पुत्र विक्रम रात्रे और तेलीकोट के चित्रसेन सतनामी को भी शामिल किया जिन्हें  अपनी योजना बताया और पूर्व सुनियोजित तरीके से अपनी स्कार्पियो सीजी 11 एएम-3999 में स्वयं तथा बिना नम्बर ग्लैमर बाईक में बेटे विक्रम और चित्रसेन के साथ बैंक के बाहर लूट की तैयारी के साथ पहुंचे थे।  जब अगतराम रूपये को थैला एवं बैग में लेकर बैंक से बाहर निकल रहा था तो कार्तिकराम काफी आगे-आगे तथा उनकी योजना से अंजान अगतराम रात्रे पीछे था जिससे बाईक में आकर विक्रम और चित्रसेन रूपये लूटकर भाग गये। उसी दरम्यािन कई और बाईक भी गुजरी जिन्हें  भी लूट में शामिल थे समझकर अगतराम द्वारा दो बाईक में चार लोगों द्वारा घटना कारित करने की रिपोर्ट भूलवश दर्ज कराया। विक्रम रात्रे, अगतराम से रुपयों भरा थैला एवं बैग छीनकर ग्राम भाटा थाना मालखरोदा में अपने साढू भाई चेतन्य रात्रे के घर उनकी गैरमौजूदगी में बच्चों के सामने बैग व थैला छोड़कर चला गया कि बाद में लेने आऊंगा।  खरसिया पुलिस द्वारा आरोपियों के अपराध कबूलनामे के बाद आरोपी विक्रम रात्रे के मेमोरेंडम पर ग्लैमर बाईक बिना नम्बर तथा 13 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया है वहीं आरोपी कार्तिक राम रात्रे से स्कॉर्पियो सीजी 11 एएम-3999 व एक मोबाइल जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। 

घटना का साजिशकर्ता आरोपी (1)  कार्तिक रात्रे पिता ननकी दाऊ रात्रे उम्र 40 वर्ष, उसका पुत्र आरोपी (2) विक्रम रात्रे पिता कार्तिक रात्रे 22 साल दोनों निवासी अडभार थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा एवं विक्रम का साला आरोपी (3) चित्रसेन सतनामी पिता बुद्धुराम सतनामी उम्र 37 साल निवासी तेलीकोट थाना खरसिया को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
 

Share

Leave a Reply