लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

निगम चुनाव की तारीख का एलान टला, राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा...

निगम चुनाव की तारीख का एलान टला, राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा...
Share

नई दिल्ली : दिल्ली में तीनों नगर निगमों में चुनाव की तारीख की घोषणा बुधवार शाम को नहीं हो सकी। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ आपत्तियां जताई थीं, जिनपर काम किया जाना है। राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया, 'केंद्र सरकार ने कुछ आपत्तियां जताई थीं, जिनके कानूनी पहलुओं को हमने अभी नहीं देखा है। हम एमसीडी चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं कर सकते हैं। हम इसके लिए कुछ और दिन लेंगे। हालांकि हम चुनाव 18 मई से पहले करा लेंगे।'

उन्होंने कहा, 'हम चुनावों को टाल नहीं रहे हैं। अगर 18 मई से पहले नगर निगमों का एकीकरण हो जाता है तो हमें स्थिति का आंकलन करना होगा। इसलिए इस पर कानूनी पहलू पर कदम उठाने से पहले हमें और समय चाहिए।' पांच बजे होनी थी तारीखों की घोषणा इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बुधवार शाम पांच बजे तक दिल्ली के तीनों नगर निगमों में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। हालांकि चुनाव आयोग ने फिलहाल घोषणा करने में असमर्थता जाहिर की है।

सीएम केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भाग गई है। एमसीडी ने चुनाव टाल दिया, हार मान ली। उन्होंने ट्वीट किया, ' भाजपा भाग गयी। MCD चुनाव टाल दिया, हार मान ली। दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं। कह रहे हैं इनकी हिम्मत कि चुनाव ना कराएं? अब इनकी जमानत जब्त कराएंगे। हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं। अब 260 से ज़्यादा आएंगी। पर चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था।
 


Share

Leave a Reply