BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बठेना में 5 लोगों की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बठेना में 5 लोगों की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी
Share

रायपुर, शांति का टापू कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज ,कांग्रेस सरकार के कुशासन में अपराध गढ़ बन गया है । प्रदेश का एक भी ऐसा कोना नहीं बचा , जहां पर हत्या ,अपहरण ,लूट और बलात्कार की घटना ना हो रही हो। समाज का सारा वर्ग चाहे वह व्यापारी हो ,महिला हो, बच्चे हो, आदिवासी हो सब पीड़ित है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के गांव खुदमुड़ा में चार लोगों की हत्या होती है।
उसके बाद पुनः मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के बठेना गाँव ने एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में हत्या हो जाती है। और पूरा शासन उसे बिना जांच की आत्महत्या बताने पर तुल जाता है।
भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी नलिनेश ठोकने ने बताया कि कल 17 मार्च को मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी।
 


Share

Leave a Reply