नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शादी के दिन अचानक पुश-अप करने लगी दुल्हन, वायरल हुआ वीडियो

शादी के दिन अचानक पुश-अप करने लगी दुल्हन, वायरल हुआ वीडियो
Share

शादी के वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कभी दुल्हन या तो कभी दूल्हा ऐसा कुछ कारनामा कर बैठते हैं कि उनके चर्चों से सोशल मीडिया की दुनिया पटी रहती है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी के दिन पुश अप मारती हुई नजर आ रही है.
दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ने बेहद ही शानदार लहंगा पहना हुआ है, और इस दौरान वह पुश-अप करती नजर आ रही हैं.
दुल्हन को पुशअप करते हुए देख लोग बेहद हैरान हैं, क्योंकि लहंगा बेहद ही भारी दिख रहा है. उसमें भी एक्सरसाइज कर पाना मुश्किल है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.
इसे जिस यूजर ने शेयर किया है उसने कैप्शन में कई हैशटैग भी दिए हुए हैं. जिसमें लहंगा, ज्वेलरी, मेकअप, फोटोग्राफी सबका क्रेडिट भी दिया गया है. यह एक बिल्डिंग का लग रहा है जिसमें एक शीशा लगा हुआ है और उस पार एक और खूबसूरत बिल्डिंग नजर आ रही है.
बॉडी को फिट रखने के लिए लोग जिम में एक्सरसाइज, या फिर पार्क में वॉक या रनिंग करने जाते हैं. लेकिन इस दुल्हन ने अपनी ही शादी में एक्सरसाइज कर तहलका मचा दिया. इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो..
 


Share

Leave a Reply