BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

oyo होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बिना कपड़ों के आधा दर्जन से अधिक युवक- युवतियां पकड़ाए

oyo होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बिना कपड़ों के आधा दर्जन से अधिक युवक- युवतियां पकड़ाए
Share

नोएडा, पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिना कपड़ों के आधा दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित oyo होटल रॉयल पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने खुलासा किया है। रविवार को छापा मारकर पुलिस ने होटल के मालिक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
होटल से 12 मोबाइल, 37 हजार रुपये, पांच लेडीज पर्स, लैपटॉप समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक सूचना पर सेक्टर-62 के बी-ब्लॉक स्थित ओयो होटल में छापा मारा गया तो वहां होटल के चार कमरों में संदिग्ध हालात में लोग मिले।
जांच में पता चला कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से होटल मालिक व सेक्स रैकेट के संचालक लोनी निवासी मनोज कसाना, चंडीगढ़ निवासी संचालिका शीतल, दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी देवेश कुमार, दिल्ली के पांडव नगर निवासी शंकर कुमार देव और सेक्टर-62 नोएडा निवासी दुर्गेश कुमार यादव व राहुल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।
एडीसीपी ने बताया कि कुछ महीने से सेक्स रैकेट चला रहे थे। इसमें मनोज व शीतल का कमीशन बंधा हुआ था। पुलिस ने होटल से पकड़ी गईं चार युवतियों को पुनर्वास केंद्र भेज दिया है। संचालिका शीतल ने बताया कि होटल मालिक मनोज के साथ इस धंधे में उसकी साझेदारी थी। वह आन डिमांड युवतियों को होटल पर बुलाती थी। मनोज होटल में कमरा उपलब्ध कराने से लेकर ग्राहकों को बुलाता था।
-कार से आती थीं युवतियां
पूछताछ में पता चला कि सेक्स रैकेट में शामिल युवतियों को शंकर कार से लाता ले जाता था। होटल में यह धंधा सुबह ही शुरू हो जाता था। ग्राहकों की उपलब्धता के हिसाब से शाम से लेकर रात तक चलता था। शंकर कार से शीतल के बताए गए स्थानों पर जाकर युवतियों को साथ लेकर आता था। इसके बाद होटल में उन युवतियों से ग्राहकों का परिचय कराया जाता था और फिर आॅन डिमांड युवतियों को ग्राहकों के पास भेजा जाता था।
नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए होटल मालिक और संचालिका समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

 


Share

Leave a Reply