लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

जासूसी कांड पर सच देश को जानने का हक- भूपेश बघेल

 जासूसी कांड पर सच देश को जानने का हक- भूपेश बघेल
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेगासस मामले में कहा कि जासूसी कांड पर सच देश को जानने का हक है। उन्होंने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर छत्तीसगढ़ भी जासूसी करने आये थे, जिसके बारे में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को खुलासा करना चाहिए। 

मुख्यमंत्री बघेल ने आज मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि विदेशी कंपनी पेगासस द्वारा की गई जासूसी कांड पर सच देश को जानना का हक है क्योंकि पेगासस के स्पाइवेयर छत्तीसगढ़ में भी जासूसी करने आये थे। बघेल ने इस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बारे में डा. सिंह को खुलासा करना चाहिए। 

बघेल ने प्रदेश के बस्तर संभाग में धर्मान्तरण को लेकर  आ रही खबरों को लेकर कहा कि धर्मान्तरण को लेकर कानून बना हुआ है। अगर कोई जबरदस्ती किसी को धर्मान्तरण कराता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं जबरदस्ती धर्मान्तरण कराया जा रहा है तो इसकी शिकायत करें उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

आदिवासियों एवं किसानों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने किसान न्याय योजना को लेकर कहा कि किसानों का इसका लाभ मिल रहा है, वहीं खाद की कमी को लेकर कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

Share

Leave a Reply