नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Video Viral : नदी किनारे पानी पी रहे हाथी का मगरमच्छ ने पकड़ा सूंड़ और फिर....

Video Viral : नदी किनारे पानी पी रहे हाथी का मगरमच्छ ने पकड़ा सूंड़ और फिर....
Share

हाथी जमीन पर तो मगरमच्छ नदी में सबसे बड़ा जानवर होता है. दोनों ही किसी दूसरे जानवर को आसानी से मारने की ताकत रखते हैं. लेकिन जब ये दोनों ही जानवर आपस में भिड़ जाएं तो फिर क्या होगा? शायद ही आपने इस तरह का नजारा या वीडियो कभी देखा होगा. जिसमें हाथी और मगरमच्छ एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए हों. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) में हमें एक वीडियो मिला. जिसमें नदी किनारे पानी पी रहे हाथी (Elephant) के एक परिवार एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया.

 

 उसके बाद हाथी और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी और हथिनी अपने बच्चे के साथ किसी नदी में पानी पीने पहुंचे हैं. तीनों नदी किनारे आराम से पानी पी रहे हैं. तभी अचानक से नदी से एक मगरमच्छ आता है और हाथी की सूंड़ पकड़ लेता है.


ये देखकर हथिनी और उसका बच्चा डर जाते हैं. हथिनी और बच्चे जल्द से पानी से बाहर निकल जाते हैं लेकिन हाथी मगरमच्छ से लड़ने लगता है. हाथी मगरमच्छ को अपनी सूंड़ से छुड़ाने के लिए अपनी सूंड को जोर-जोर से इधर-उधर घुमाता है. लेकिन मगरमच्छ उसकी सूंड़ नहीं छोड़ता वहीं दूसरी ओर हाथी भी हिम्मत नहीं हारता. वह मगरमच्छ को पानी दबोचता है तो कभी हवा में उछालने की कोशिश करता है. उसके बाद हाथी मगरमच्छ को अपनी सूंड़ में लटकाकर गहरे पानी में ले जाता है और जमीन में दबाने लगता है.

जिससे मगरमच्छ तिलमिला जाता है और हाथी की सूंड़ छोड़ देता है. इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करने के बाद ये वायरल होने लगा. इस वीडियो को अब तक 3300 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 49 लाइक्स और 11 बार इस वीडियो को रिट्वीट किया जा चुका है.

 


Share

Leave a Reply