CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आईपीएल की रद्द हुई मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान

आईपीएल की रद्द हुई मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान
Share

मुंबई। कोरोना महामारी के चलते आईपीएल के इस सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि आईपीएल के बचे हुए मैच सितंबर में आयोजित होंगे। हालांकि ये मैच भारत में नहीं होंगे. बीसीसीआई के मुताबिक यूएई में आईपीएल के बचे हुए मैच 18 या 19 सितंबर को शुरू हो जाएंगे। ये मैच तीन हफ्ते में खेले जाएंगे यानी सभी मैचों का तीन हफ्तों के शेड्यूल बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सत्र के आईपीएल का फाइनल 9 या 10 अक्टूबर को होगा। आईपीएल के इस सत्र में 31 मैच बचे हुए हैं और यूएई में आयोजित होने पर यह बीसीसीआई, फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकॉस्टर्स सभी के लिए बेहतर रहेगा।
ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने सभी स्टेकहोल्डर्स को इसकी जानकारी दी है। आईपीएल के बचे हुए मैच 18-19 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और फाइनल मैच 9 या 10 अक्टूबर को हो सकते हैं। शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सात हफ्तों के इस विंडो में 10 डबल हेडर्स (दो शिफ्ट में मैच) और सात इवनिंग मैचेज के साथ चार मुख्य गेम्स ( दो क्वालिफायर्स, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल) होंगे. इस प्रकार शेष बचे 31 मैच आयोजित हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच शुरू हुए आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए बॉयो-बबल का कवच बनाया गया। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोगों के संक्रमित होने के चलते 4 मई को आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। अब जब इसे दोबारा आयोजित किया जाना है तो भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 14 सितंबर को मैनचेस्टर में टेस्ट मैच खेलकर फ्री होगी और अगले दिन यूएई पहुंचेगी। यूके से यूएई पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को तीन दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा।
 


Share

Leave a Reply